फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइब्रेरियन सह शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से की छेड़छाड़, प्राचार्य ने दर्ज कराया मुकदमा

Fri, 05 Jul 2019 10:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में एक स्कूल के लाइब्रेरियन सह शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी लाइब्रेरियन सह शिक्षक के खिलाफ स्कूल के प्राचार्य ने थाने में तहरीर सौंपी है। जांच अधिकारी महिला एसआई के मुताबिक 164 के बयान होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। बीते बुधवार को पीड़ित छात्रा की मां ने स्कूल प्रशासन को लाइब्रेरियन सह शिक्षक पर उनकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर कार्रवाई करने को लेकर शिकायती पत्र प्रभारी प्राचार्य को सौंपा था। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को क्षेत्र के एक स्कूल के प्राचार्य ने थाने पहुंचकर स्कूल के लाइब्रेरियन सह शिक्षक के खिलाफ एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी। तहरीर में लिखा गया है कि तीन जुलाई को एक छात्रा की मां ने स्कूल प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपा था जिसमें छात्रा की मां ने स्कूल के लाइब्रेरियन सह शिक्षक पर उनकी पुत्री को गलत नजर से देखने और गलत तरीके से छूने (छेड़छाड़ करने) का आरोप लगाया है।

प्राचार्य ने तहरीर में उचित कार्रवाई  करने की बात लिखी है। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी शिक्षक एसके सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 ए के अलावा पाक्सो एक्ट की धारा 9 सी एम 10 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि थाने की महिला एसआई सुमन पंत को जांच सौंपी गई है। उन्होंने पीड़ित छात्रा और उसकी मां के बयान दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित छात्रा और उसकी मां के न्यायालय के समक्ष 164 के तहत बयान दर्ज कराए जाएंगे जिसके बाद आरोपी लाइब्रेरियन सह शिक्षक की गिरफ्तारी की जाएगी। 
विज्ञापन


पांच सदस्यीय कमेटी ने शुरू की जांच 
छात्रा की मां ने लाइब्रेरियन सह शिक्षक द्वारा उनकी नाबालिगपुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा स्कूल प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपा था। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी बना मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच कमेटी की रिपोर्ट स्कूल के उच्च प्रबंधन को भेजी जाएगी। 

पीड़िता की सहपाठियों के परिजनों ने उठाई आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग 
स्कूल के लाइब्रेरियन सह शिक्षक द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपों के बाद पीड़ित छात्रा की सहपाठियों के परिजन भी स्कूल प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर स्कूल पहुंचे लेकिन स्कूल प्रशासन ने उन्हें गेट से अंदर नहीं जाने दिया। बाद में वे थाने पहुंचे जहां उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। लाइब्रेरियन सह शिक्षक के अलावा वह स्कूल में स्काउट मास्टर भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें