फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े उद्देश्य के लिए छोटी-छोटी बातें भुलानी होंगी अध्यक्ष जी - किशोर उपाध्याय

Tue, 07 Jul 2020 04:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
किशोर उपाध्याय - फोटो : file photo
विज्ञापन

लेटर डिप्लोमेसी के इस दौर में अब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को चिठ्ठी लिखी है। इस चिठ्ठी में किशोर ने कहा है कि बड़े उद्देश्य के लिए पुरानी और छोटी-छोटी बातों को भुलाकर पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश और किशोर के साथ प्रदेश अध्यक्ष बैठक कर बात करें।

विज्ञापन



किशोर ने ऐसे समय में यह चिठ्ठी लिखी है जब प्रदेश में कांग्रेस के चारों दिग्गज नेताओं के बीच आपस में बोलचाल कम ही है। दिल्ली से लौटने के बाद हरीश रावत देहरादून में सक्रिय हुए तो कांग्रेस को संतुलन गड़बड़ होता दिखाई दिया। बाकायदा प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने प्रदेश के नेताओं को एकरूपता की नसीहत दी। इसी आधार पर प्रीतम ने भी सभी जिलाध्यक्षों से कहा था कि प्रदर्शनों में सभी को बुलाएं।

अब किशोर ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष सहित चारों नेता बैठक कर शिकवा शिकायत दूर करें। किशोर ने प्रीतम सिंह को इस चिठ्ठी के जरिये कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ इन चारों नेताओं की हुई बैठक की याद भी दिलाई और लिखा कि राहुल गांधी ने कहा था कि सभी नेताओं की सहमति से पीसीसी का गठन किया जाए। किशोर ने पूर्व में पीसीसी में अपने समर्थकों की अनदेखी पर भी नाराजगी जताई थी। पत्र में किशोर ने यह भी लिखा है कि वे अपने स्तर से बाकी के नेताओं से इस बारे में बात कर सकते हैं।
विज्ञापन


किशोर चंबा में प्रदर्शन में शामिल हुए

कांग्रेस के पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने के विरोध में किए गए प्रदर्शन में किशोर चंबा में शमिल हुए। हरीश रावत इन दिनों अपने गांव मनोहरी में हैं और उन्होंने चुप्पी साध कर रखी। इंदिरा हृदयेश हल्द्वानी में प्रीतम सिंह खुद देहरादून में सक्रिय नजर आए।

अंदरूनी मामलों में कुछ नहीं कहूंगा : किशोर

पत्र के बारे में किशोर ने कुछ भी स्पष्ट कहने से इनकार कर दिया। पूछने पर किशोर ने इतना ही कहा कि वे पत्र तो लिखते ही रहते हैं और कई बार ट्वीट और फेसबुक के जरिये भी अपनी बात कहते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदरूनी मामलों में बोलना उचित नहीं है।

किसी को भी शिकायत का मौका न मिले, इसी लिए सभी जिलाध्क्षों को कहा गया कि स्थानीय स्तर पर कार्यक्रमों के लिए सभी से संपर्क करें। पीसीसी की तरफ से भी सभी को जानकारी दी ही जाती है। कोशिश आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

- प्रीतम सिंह, कांग्रेस प्रदेेश अध्यक्ष

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें