फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आओ मिलकर, भाईचारा एवं सद्भाव के रंगों से देवभूमि को सराबोर करें : भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं समेत समस्त प्रदेशवासियों को रंगोत्सव होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से आपसी प्यार, भाईचारे और सद्भाव के रंगों से देवभूमि को सराबोर करने का आग्रह किया है। कहा कि हम सब खुशनसीब है कि दुनियाभर में युद्ध के माहौल में भी, भारत शांतिपूर्ण तरीके से रंगों के उत्सव में मस्त है।

अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा, होली के रंग, सबके जीवन में खुशियों और उमंगों की बहार लेकर आए। ये उत्सव हमें व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ समाज और प्रदेश के विकास में सहभागी बनने के लिए दोगुनी ऊर्जा का संचार करें। कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया कि हमेशा की तरह इस उत्सव में भी बढ़-चढ़कर समाज की एकरूपता और सद्भाव की मजबूती में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया में अनेक स्थानों पर जारी जंगों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा हम बेहद खुशनसीब हैं कि भारत में हैं। जहां पीएम मोदी के नेतृत्व देश शांतिपूर्ण और सद्भावना के साथ होली और रमजान के त्योहार साथ-साथ मना रहा है। विश्व में अशांति के इस चंद्रग्रहण से हमारा देश अछूता है क्योंकि भारत विकास और कल्याण की भावना से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें