सभी बैरियर पर लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे
वाहनों के संचालन पर यह पाबंदी बुधवार रात से ही लागू कर दी गई है। इस व्यवस्था के तहत रात्रि नौ से सुबह चार बजे तक जिले में किसी भी प्रकार के यात्री व पर्यटक वाहनों पर पूर्णतया रोक लगा दी गई है। जिले की सीमा सहित तीनों हाईवे पर पुलिस दल की तैनाती की जा रही, जो खांकरा, रैंतोली, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, कुंड, गुप्तकाशी, फाटा, ऊखीमठ, मयाली, चिरबटिया में रात्रि के समय जिले में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की चेकिंग करेगा और एसपी कार्यालय को अपनी रिपोर्ट भेजेगा। पुलिस सभी बैरियर पर सीसीटीवी कैमरे भी लगा रही, जिससे इस व्यवस्था की और बेहतर मॉनिटरिंग की जा सके। रात्रि में स्थानीय वाहनों के संचालन में छूट दी गई है, पर संबंधित संचालकों से पूरी जानकारी प्राप्त की जाएगी।
जिले में तीनों हाईवे पर रात्रि नौ बजे से सुबह चार बजे तक यात्री व पर्यटक वाहनों के संचालन पर रोक रहेगी। इस दौरान स्थानीय वाहनों के संचालन की छूट है। आगामी बरसाती सीजन और सुरक्षित यातायात को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है।
- डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे, पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग