फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटीयू काउंसिलिंग: उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की बीटेक काउंसिलिंग में निजी कॉलेजों के हाथ खाली

Mon, 12 Oct 2020 09:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय
विज्ञापन

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की बीटेक काउंसिलिंग में निजी कॉलेजों के हाथ खाली रह गए हैं। अब कॉलेज अपने स्तर से सीटें भरने के लिए प्रयास करते नजर आ रहे हैं। वहीं, सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी अपेक्षाकृत छात्रों का रुझान कम ही नजर आया है।

विज्ञापन


तकनीकी विवि ने रविवार को 12वीं के अंकों के आधार पर सीट आवंटन किया। यूटीयू काउंसिलिंग प्रभारी डॉ. अंबरीश विद्यार्थी ने बताया कि इस साल सरकारी कॉलेजों में 1276 सीटें आवंटित हुई हैं। इनमें से टनकपुर, देहरादून, गोपेश्वर और टिहरी के इंजीनियरिंग कॉलेजों में पिछले साल के मुकाबले छात्रों का रुझान कम ही नजर आया है।

पिथौरागढ़, पौड़ी सहित कुछ सरकारी कॉलेजों में पिछले साल की भांति ही छात्रों की रौनक दिखी है। वहीं, निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए मुश्किल हालात पैदा हो गए हैं। इन कॉलेजों में बीटेक की करीब 6500 सीटें हैं, जिनमें से अभी तक करीब 230 सीटें ही आवंटित हुई हैं। यानी 6200 से अधिक सीटें खाली रह गई हैं। प्रो. विद्यार्थी के मुताबिक, आवंटित सीटों पर दाखिले खत्म होने के बाद जो भी सीटें बचेंगी, उन पर कॉलेज के स्तर पर ही स्पॉट काउंसिलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन


दाखिलों की तिथि एक दिन बढ़ी

उत्तराखंड तकनीकी विवि ने आवंटित सीटों पर दाखिले की तिथि एक दिन बढ़ा दी है। काउंसिलिंग प्रभारी डॉ. अम्बरीश विद्यार्थी ने बताया कि चूंकि सीट आवंटन में दो दिन लग गए हैं। इसलिए आवंटित सीटों पर दाखिले की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर से बढ़ाकर 18 अक्तूबर कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें