फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चकराता: कांग्रेसी गढ़ में बुनियादी सुविधाओं का टोटा

Tue, 10 Jan 2017 01:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
प्रीतम सिंह - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
देहरादून जिले की दुर्गम विधानसभा सीट चकराता वर्ष 1967 से जनजातीय क्षेत्र के लिए आरक्षित है। बीते तीन विधानसभा चुनाव से यहां का प्रतिनिधित्व कांग्रेस के कद्दावर नेता और सूबे के गृह मंत्री प्रीतम सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र हमेशा से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है। इस विधानसभा में करीब 97666 मतदाता हैं। क्षेत्र के कई गांव अब भी सड़क सुविधा से महरूम है हालांकि बीते पांच सालों में गांव तक सड़कों का जाल बिछाने के काम में तेजी आई है।

इसके साथ ही राज्य गठन के 16 साल बाद भी शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और परिवहन जैसी बुनियादी सुविधाओं का पूरी तरह से समाधान नहीं हो सका है। यह मानना है यहां की क्षेत्रीय जनता का।
विज्ञापन


बेरोजगारी जैसे गंभीर विषय पर कुछ नहीं किया गया। बेरोजगार धक्के खाने को मजबूर है। पलायन आज भी क्षेत्र में एक बहुत बड़ा मुद्दा है।
- भरत भंडारी निवासी बसाया

शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति पहले से भी बदहाल हुई है। क्षेत्रीय प्रतिनिधि इन मुद्दों पर पूरी तरह विफल रहे हैं।
- रंजीता चौहान निवासी सुरेऊ

शिक्षा का क्षेत्र अब भी पिछड़ा हुआ है। शिक्षा के स्तर में कोई सुधार नहीं आया है। शिक्षा पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि गंभीर नहीं है। शिक्षा का क्षेत्र भवन निर्माण तक सीमित है।
- मंजू भट्ट निवासी नेहरा

क्षेत्र में विकास कार्य ठीक से नहीं किए गए। विधायक निधि का दुरुपयोग किया गया। सिर्फ  चहेतों को खुश करने के लिए विधायक निधि खर्च हुई।
- प्रताप सिंह तोमर निवासी बाघना

विधायक का कार्यकाल ठीकठाक रहा है। लेकिन अब भी मूलभूत सुविधाओं को जुटाने के साथ ही उसमें सुधार की जरूरत है। महिलाओं के लिए अस्पताल में डॉक्टर तक नहीं है।
- चम्मो देवी निवासी कनबुआ
Trending Videos
विज्ञापन

वोटों का जातीय समीकरण

voter card
जातीय समीकरण
- ब्राह्मण 16 प्रतिशत
- ठाकुर 48 प्रतिशत
- दलित 32 प्रतिशत
- गोर्खाली 03 प्रतिशत
- वैश्य   0.5 प्रतिशत
- अन्य  0.5 प्रतिशत

निर्वाचकों की कुल संख्या
पुरुष - 53528
महिला - 44138
कुल - 97666

2012 के नतीजे
प्रीतम सिंह (कांग्रेस) - 33187
मुन्ना सिंह चौहान (उत्तराखंड जनवादी पार्टी) - 26533
कमला चौहान (भाजपा) - 1943
(इनपुट - संवाददाता मुकेश जुयाल)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें