फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युवती की शादी तय हुई तो दूसरी लड़की ने काट ली हाथ की नस

Fri, 08 Nov 2019 03:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

दो युवतियों का समलैंगिक प्रेम प्रसंग दोनों के परिजनों और पुलिस के लिए मुसीबत बन गया है। एक युवती की शादी तय हुई तो दूसरी ने उसके घर जाकर अपने हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की।

विज्ञापन


मामला पुलिस तक पहुंचा तो दोनों युवतियों के परिजन और पुलिस उन्हें समझाने में जुटे हैं लेकिन हाथ की नस काटने वाली युवती प्रेमी युवती से अलग रहने को तैयार नहीं है। देर शाम तक कोतवाली में दोनों युवतियों को समझाने की कोशिश जारी थी। 

शहर की दो युवतियों के बीच पिछले डेढ़-दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ समय पूर्व जब दोनों के परिजनों को इसका पता चला तो एक युवती के परिवार वालों ने उसकी शादी तय कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों युवतियों के परिजन उन्हें समझाने में लगे थे

जब दूसरी युवती को इसका पता चला तो वह बुधवार की शाम प्रेमी युवती के घर पहुंची और हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की। घायल युवती को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद उसकी हालत ठीक हुई तो दोनों के परिजन कोतवाली पहुंच गए।

पुलिस और परिजनों के काफी समझाने के बाद एक युवती प्रेम प्रसंग तोड़कर परिजनों द्वारा तय शादी करने के लिए राजी हो गई लेकिन दूसरी अलग रहने को तैयार नहीं है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार का कहना है कि हाथ की नस काटने वाली युवती बृहस्पतिवार शाम फिर कोतवाली पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस और दोनों युवतियों के परिजन उन्हें समझाने में लगे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें