फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे तक घर में कैद रहा तेंदुआ, ग्रामीणों ने दहशत में गुजारी आधी रात और फिर...

Mon, 29 Jul 2019 08:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दहशत का पर्याय बना घर में घुसा तेंदुआ 12 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद भी वन विभाग की पकड़ में नहीं आ सका। लोगों की भीड़ छंटने के बाद देर रात तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद ही स्थानीय लोगों, अल्मोड़ा से  पहुंची टीम और वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन


शनिवार सुबह एक तेंदुआ बेड़ीनाग के नया बाजार स्थित एक मकान में घुस गया था। मकान की गैलरी में घुसे तेंदुए को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जब ट्रेंकुलाइज करने का प्रयास किया तो वह वहां से निकलकर दूसरे मकान में घुस गया।

वन विभाग की टीम ने फिर से उसे पकड़ने की कोशिश की तो तेंदुआ प्रकाश बिष्ट के मकान की गैलरी में घुस गया था।  टीम ने तेंदुए को पकड़ने के तमाम प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दहशत में गुजरी लोगों की आधी रात

इसके बाद तेंदुए को जंगल की तरफ भगाने का निर्णय लिया गया। देर रात लोगों की भीड़ छंटते ही तेंदुआ गैलरी से निकलकर जंगल की ओर भाग गया। उपजिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया, एसओ हेमचंद्र पंत, गंगोलीहाट के रेंजर मनोज सनवाल भी देर रात तक मौके पर मौजूद रहे। 

आबादी में तेंदुए के घुसने से बेड़ीनाग के नया बाजार के लोग 12 घंटे तक दहशत में रहे। दिन में तेंदुआ एक घर से दूसरे में घुसता रहा। इस दौरान सभी परिवार दहशत में रहे। एक मकान से दूसरे और तीसरे मकान की गैलरी में घुसे तेंदुए को पकड़ने की सारी कोशिशें नाकाम होने से लोगों में भय भी बढ़ गया।

तेंदुए के एक घर से दूसरे घर में घुसने से लोगों में दहशत और अधिक बढ़ गई। लोग घरों के दरवाजे बंद कर भीतर दुबके रहे। तेंदुए की मौजूदगी के कारण स्कूल से लौटे बच्चों को भी घरों में ही कैद रहना पड़ा। दिन के साथ ही लोगों की आधी रात भी दहशत के साये में कटी। तेंदुए के जंगल की ओर भागने के बाद ही लोगों की दिनचर्या सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें