देहरादून स्थित एफआरआई में मंगलवार रात को फिर गुलदार दिखाई देने से सनसनी फैल गई।
शोर-शराबा होने पर एक बार तो वह भाग गया, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर उसकी झलक दिखाई देने से सनसनी फैल गई। पूरे इलाके में फिर से दहशत फैल गई है।
एफआरआई में मंगलवार रात पौने नौ बजे के करीब कोठी नंबर के पास गुलदार दिखाई तो पूरे इलाके में शोर मच गया। स्थानीय लोगों ने दूरभाष पर बताया कि गुलदार फिर शिकार की तलाश में आया था, लेकिन इस बार कामयाब नहीं हो सका।
एक बार तो वह भाग गया। लोग निश्चिंत हुए, लेकिन दूसरी तरफ उसकी झलक दिखाई दी तो सनसनी फैल गई। फिलहाल के इलाके के लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। बता दे कि कुछ दिन पहले एक गुलदार की युवती को अपना शिकार बना लिया था।
मचान बनाकर बैठे शिकारी से नर मादा को छलनी कर दिया गया था। बाद में एक गुलदार को पिंजरे में कैद किया गया था। हालांकि पहले से यह बात सामने आ रहा है कि एफआरआई के ईद-गिर्द पांच के करीब गुलदार हो सकते है। वन विभाग की टीम को इस बारे में जानकारी दे दी गई है।