फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोर में बिल्ली समझकर पूंछ खींची तो गुर्राया तेंदुआ, 9 घंटे तक अटकी रहीं सबकी सांसें और फिर...

Wed, 17 Jul 2019 08:50 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
तेंदुए के आने से दहशत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पांडेय गांव में 9 घंटे सभी लोग दहशत में रहे। शाम के समय एक तेंदुआ एक घर के स्टोर में जा छिपा। लोगों ने वहां कुछ देखा और बिल्ली समझकर उसकी पूंछ खींची तो अंदर से तेंदुआ गुर्रा रहा था।

विज्ञापन


यह देखकर वहां मौजूद घर के लोगों की चीख निकल पड़ी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना वन विभाग को दी तो टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने रेस्क्यू की तमाम कोशिश की लेकिन वह बाहर ही नहीं निकला। 

देर रात करीब 12 बजे तेंदुआ स्टोर का गेट खुलते ही बाहर भाग निकला। तब पता लगा कि वह तेंदुए का शावक है। वह करीब आठ साल का था। रेंजर दिनेश जोशी के अनुसार तेंदुआ नौ घंटे से अधिक समय तक स्टोर में बंद रहा। तेंदुए को पकड़ने के लिए ट्रैंकुलाइजर गन और पिंजरे के साथ मौके पर मुस्तैद थी लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। 
विज्ञापन


बता दें कि पांडेय गांव से पाट्टा जाने वाले रास्ते पर नाले के पार मुकुल वर्मा का मकान है। उन्होंने सीढ़ी के नीचे छोटा सा स्टोर बनाया है। सोमवार दोपहर मुकुल की मां लहसुन डालने के लिए स्टोर के पास गईं तो उन्होंने वहां बिल्लीनुमा जानवर बैठा देखा। 

विज्ञापन

उन्होंने अपने किराएदार को इसकी जानकारी दी। किराएदार बाहर आए और उन्होंने स्टोर में हाथ डालकर जानवर की पूंछ खींचनी चाही तो उनकी चीख निकल गई। अंदर तेंदुआ गुर्रा रहा था। अपराह्न ढाई से तीन बजे के बीच इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। इस पर वन रेंजर दिनेश चंद्र जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

तेंदुआ आने की खबर फैली तो मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। रेंजर जोशी ने बताया कि टीम के पास ट्रैंकुलाइजर गन तो थी, लेकिन तेंदुआ दिखाई ही नहीं दे रहा था। वन विभाग की टीम देर रात तक इंतजार करती रही। इसके बाद रात 12 बजे के बाद जब तेंदुआ भागा तब लोगों को राहत मिली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें