फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: घर की चौखट से चार साल की बच्ची को खींचकर ले गया गुलदार, दो किमी दूर मिला मासूम का क्षत-विक्षप्त शव

Fri, 03 Apr 2026 11:13 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, सतपुली (कोटद्वार)

सार

दादी और बहन के साथ खाना खा रही चार साल की मासूम को गुलदार ने मार डाला। घर से दो किमी दूर बच्ची का क्षत विक्षप्त शव मिला।
विज्ञापन
leopard - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोखड़ा में घर की चौखट में खाना खा रही एक चार साल की बालिका को गुलदार ने निवाला बना लिया। बालिका का क्षत-विक्षप्त शव घर से दो किमी दूर मिला। ग्राम प्रधान गडरी (कोला गाड़) रश्मि देवी ने बताया  कि उनकी ग्रामसभा के भतकोट गांव निवासी हरेंद्र सिंह की चार वर्षीय बेटी दृष्टि शाम आठ बजे घर की चौखट के पास बैठकर खाना खा रही थी।

विज्ञापन


बगल में ही उसकी 10 वर्षीय बड़ी बहन और दादी भी खाना खा रहे थे। इस दौरान घात लगाए गुलदार दृष्टि को घर की चौखट से खींचकर ले गया। दृष्टि और परिजनों के चिल्लाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए।  मासूम दृष्टि की खोजबीन की गई।

बृहस्पतिवार शाम काफी प्रयासों के बाद घर से दो किमी दूर बालिका का क्षत विक्षप्त शव मिला। सूचना पर रात में ही रेंजर पोखड़ा नक्षत्र शाह मयटीम और सतपुली पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए वनकर्मियों और पुलिस के सामने जमकर हंगामा काटा। वे जिलाधिकारी और डीएफओ को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए शव न उठाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Dehradun: किसानों के साथ आज दून कूच करेंगे राकेश टिकैत, दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों को सजा दिलाने मांग
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल रेखा आर्य और डीएफओ महातिम यादव मौके पर पहुंचे। घर के पास ही पोस्टमार्टम कर बालिका का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें