उत्तराखंड के पौड़ी में एक बेटी के जन्मदिन पर उसके सिर से मां का साया उठ गया। आज सुबह घास लेने गई महिला मीना नौटियाल पर गुलदार ने हमला कर दिया और उसे खींच कर जंगल में ले गया।
जब गांव वालों ने खोजबीन की तो महिला का शव जंगल में कुछ दूर ही बरामद कर लिया गया। खंडाह गांव में हुई गुलदार के हमले की इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा है। वहीं महिला की मौत होने से परिजन शोक ग्रस्त हैं। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम शव को निकाल रही है। मृतक मीना पत्नी हरीश, निवासी लोवर भक्तियाना, उम्र 40 साल मूलरूप से गिरीगांव की है। वहीं इस घटना से गुस्साए लोगों ने पौड़ी हाईवे जाम कर दिया है। उनकी मांग है कि उक्त आदमखोर गुलदार को मार दिया जाए।