फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बरामदे से तीन साल की बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ, बुरी हालत में मिला शव

Sat, 07 Oct 2017 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुपेड़ गांव में तेंदुए ने घर के बरामदे में सो रही तीन साल की बच्ची को मार डाला। बच्ची का शव घर से करीब आधा किमी दूर गधेरे से बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक दैलेख जिला भैरीआंचल (नेपाल) निवासी देवेंद्र नाथ तुपेड़ गांव में रहकर मजदूरी का काम करता है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात उसका परिवार घर के नीचे वाले कमरे में खाना खा रहा था और तीन साल की बेटी सरिता खाना खाकर दूसरी मंजिल के बरामदे में सोई थी। करीब नौ बजे तेंदुआ सीढ़ी के रास्ते बरामदे में घुसा और उसने सरिता को उठाकर नीचे फेंक दिया।

फिर खुद नीचे उतर तेंदुआ बच्ची को उठाकर जंगल की ओर चला गया। सूचना पर गांव वालों के साथ वन क्षेत्राधिकारी धरमघर रेंज नारायण दत्त पांडे भी मौके पर पहुंचे। करीब 30 मिनट बाद बच्ची का शव घर से करीब आधा किमी दूर एक गधेरे में बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पिंजरा लगाया गया

एसआई एमसी पलड़िया ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। एसआई लता जोशी ने बताया कि बच्ची की गर्दन, दाहिने कान और पांव में गहरे जख्म थे। अधिक खून बहने से बच्ची की मौत मौके पर ही हो गई थी। शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

गांव में पिंजरा लगाया गया
धरमघर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नारायण दत्त पांडेय ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए तुपेड़ गांव में पिंजरा लगा दिया गया है। पीड़ित परिवार को विभाग को शासन से देय तीन लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसमें से 25 हजार रुपये अग्रिम दिए जाएंगे। उनके साथ वन रक्षक तारा सिंह फर्स्वाण और बलवंत कोरंगा भी थे।

तेंदुए ने बजेठी गांव में दो बकरियां मारीं
लमगड़ा ब्लॉक के बजेठी गांव निवासी मोहन सिंह की दो बकरियों को तेंदुए ने मार डाला। वह सुबह करीब 10 बजे घर से करीब आधा किमी दूर नौला धार के पास बकरियों को चराने के लिए ले गए थे। तेंदुए ने एक बकरी को मौके पर ही मार दिया और दूसरी को उठाकर ले गया। सामाजिक कार्यकर्ता चंदन सिंह आदि ने वन विभाग से पशुपालक को मुआवजा देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें