फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में फिर आया आदमखोर, किशोरी की ली जान

Sun, 15 Mar 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के एफआरआई परिसर में 17 साल की लड़की पर शनिवार शाम सात बजे गुलदार ने हमला कर घसीटता ले गया। गुलदार ने किशोरी पर तब हमला किया जब किशोरी घर के बाहर मोबाइल पर बात कर रही थी।
विज्ञापन


शोर मचने पर गुलदार भाग तो गया, लेकिन उसने किशोरी की गर्दन को दबोच लिया था, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। गुलदार के मुंह से छूटने के बाद ही वह खून से लथपथ हो गई।

किशोरी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। भागते समय गुलदार ने लड़की के कुत्ते पर भी हमला करके घायल कर गया। जिस समय गुलदार ने हमला किया उस समय परिसर में बिजली थी, लेकिन घर के बाहर अंधेरा था। घटना के समय किशोरी के मां-बाप घर पर नहीं थे।
विज्ञापन


किशोरी पर गुलदार के हमले के बाद वन विभाग और भारतीय वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के अधिकारियों पर वहां रह रहे लोगों का गुस्सा उबल पड़ा।
विज्ञापन

गुलदार आदमखोर घोषित, मारने के आदेश

लोगों ने अधिकारियों घेर लिया और समय पर उचित कदम नहीं उठाने के आरोप लगाए। लोगों का कहना था कि बार-बार गुलदार को देखा जाता है, लेकिन दोनों ही विभागों के अधिकारी सुरक्षा के उपाय नहीं करते हैं।

हालात बिगड़ते देख प्रभागीय वन अधिकारी को गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारने के आदेश देने पड़े। पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि तत्काल देने की घोषणा करनी पड़ी।

बाकी के दो लाख रुपये बाद में दिए जाएंगे। इस साल अब तक देहरादून में गुलदार ने दूसरी मानव जान ली है। इससे पहले फुलसणी में एक मासूम को मार डाला था।

एफआरआई परिसर में यह पहली दर्द विदारक घटना है। वन विभाग और पुलिस के कर्मचारी पूरी रात गुलदार की तलाश करते लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें