रुड़की में भगवानपुर के खानपुर-इकबालपुर मार्ग पर गुलदार को देखकर राहगीर दहशत में आए गए। गुलदार को देखकर राहगीर अन्य वैकल्पिक रास्तों से अपने गंतव्य की ओर बढ़े। उधर, वन विभाग के अधिकारी घटना से अनभिज्ञता जता रहे हैं।
रविवार दोपहर करीब ग्यारह बजे एक गुलदार खेतों से निकालकर खानपुर-इकबालपुर मार्ग पर रुहालकी के निकट सड़क पर आ गया और सड़क किनारे बैठ गया। इस कारण सड़क से गुजर रहे लोगों दहशत में आ गए।
इसके चलते सड़क से राहगीरों ने सड़क पार करना बंद कर दिया। राजपाल, सचिन कुमार ने अन्य राहगीरों को सड़क से न गुजरने की जानकारी दी। इसके चलते राहगीरों ने अन्य वैकल्पिक रास्तों से निकलकर जाने की सलाह दी। वहीं राहगीरों ने भी कोई जोखिम न उठाते हुए अन्य रास्तों से ही निकलना सही समझा।
करीब बीस मिनट तक सड़क किनारे बैठे रहने के बाद गुलदार खेतों के रास्ते निकल गया। ज्ञात हो कि पिछले एक माह से गुलदार क्षेत्र के कई गांव में देखा जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी मयंक गर्ग ने बताया कि गुलदार के सड़क पर पहुंचने की कोई जानकारी नहीं मिली है। पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने के प्रयास किए जाएंगे।