फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के आंगन से मासूम को उठा ले गया गुलदार, अधमरा कर रास्ते में छोड़ा, अस्पताल में हुई मौत

Tue, 06 Nov 2018 08:56 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
leopard
विज्ञापन

छोटी दिवाली की देर शाम नगर से सटे द्यांगण के एक परिवार के लिए त्योहार की खुशियां दुख में बदल गईं। यहां एक तेंदुआ घर के आंगन से मासूम बालक को उठा ले गया। ग्रामीणों के पीछा करने पर तेंदुआ उसे मरणासन्न हालत में घर से 50 मीटर दूर छोड़ गया।

विज्ञापन


ग्रामीण बच्चे को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिले में तेंदुए के हमले में मासूमों की मौत की यह पांचवीं घटना है। तेंदुए के हमले से मासूम की मौत पर गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा काटा और तेंदुए को नहीं पकड़े जाने पर वन विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है। 

मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे द्यांगण निवासी सुंदर सिंह के पांच वर्षीय बेटे करन को घर के आंगन से तेंदुआ उठा ले गया। मासूम की चीख सुनकर मां रेखा बाहर आईं तो देखा तेंदुआ मासूम को अपने जबड़ों में दबोच जंगल की ओर भाग रहा था।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने हो हल्ला मचाते हुए लाठी-डंडे और टॉर्च लेकर तेंदुए का पीछा शुरू कर दिया। लोगों को आता देख तेंदुआ करन को मरणासन्न हालत में घर से 50 मीटर दूर एक नाले में छोड़कर भाग गया। ग्रामीण लहूलुहान मासूम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मासूम की मौत पर ग्रामीणों में गुस्सा

तेंदुए के हमले से एक और मासूम की मौत से क्षेत्रवासियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने विभाग की लापरवाही को घटना का कारण बताया। कहा कि बार-बार तेंदुए के आतंक के बारे में बताए जाने के बावजूद वन विभाग ने लोगों की सुरक्षा के  इंतजाम नहीं किए। नतीजतन, एक और मासूम को जान गंवानी पड़ी।   

बच्चे की मौत की खबर सुनकर विधायक चंदन रामदास, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए जल्द आदमखोर के आतंक से निजात दिलाने का भरोसा दिलाया।

मृतक करन दो भाइयों में छोटा था। वह सैनिक हाईस्कूल में नर्सरी का छात्र था। माता-पिता मजदूरी कर घर चलाते हैं। घटना के बाद मां रेखा सदमे में है, जबकि बड़े भाई का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आदमखोर को मार गिराने की मांग की है। 
विज्ञापन

घटना के घंटों बाद भी नदारद रहे वनकर्मी 

घटना के घंटों बाद भी वनकर्मी मौके से नदारद रहे। एक और मासूम के मारे जाने के घंटों बाद भी वनकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। देर शाम सात बजे तक वनकर्मी जिला अस्पताल में मासूम का शव देखने और परिवार को दिलासा देने तक नहीं पहुंचे थे।

इतना ही नहीं, डीएफओ आरके सिंह का भी कुछ अता-पता नहीं था। घटना के डेढ़ घंटे बाद भी वन अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया। विभाग के इस रवैये पर लोगों ने नाराजग जताई। उन्होंने विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।  

इस साल मासूमों की मौत की पांचवीं घटना 
इस साल जिले में आदमखोर तेंदुए पांच मासूमों को मौत के घाट उतार चुके हैं। अभी नौ सितंबर को नदीगांव में मासूम बालिका को शिकार बनाने की घटना क्षेत्रवासियों के जेहन में ताजा ही थी कि तेंदुए ने एक और मासूम को मौत के घाट उतार डाला। इससे पहले आदमखोर गरुड़ के सलखन्यारी में एक जबकि हरिनगरी में दो मासूमों को मार चुका है।

हाल ही में विभाग ने नदीगांव के आदमखोर को मार गिराने का दावा किया था। इसके बावजूद एक और हमले से वन विभाग के दावों पर सवाल उठे हैं। क्षेत्र में एक से अधिक आदमखोरों की मौजूदगी की आशंका जताई जा रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें