फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदली दिवाली की खुशियां, प्रसव के बाद बिगड़ी महिला की हालत, जच्चा-बच्चा ने तोड़ा दम

Tue, 06 Nov 2018 08:34 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
NEWBORN
विज्ञापन

उत्तराखंड में कांडे किरोली के एक परिवार की दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के चलते प्रसूता और उसके नवजात की जान चली गई। बेड़ीनाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पहले नवजात की मौत हुई।

विज्ञापन


बाद में 108 एंबुलेंस में हायर सेंटर ले जाते वक्त थल के पास प्रसूता ने भी दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार महिला का हीमोग्लोबिन काफी कम था। परिजनों को सुरक्षित प्रसव के लिए पिथौरागढ़ ले जाने की सलाह दी थी।

बेड़ीनाग के कांडे किरोली गांव निवासी सीता देवी (22) पत्नी गणेश राम को उसके परिजन सोमवार रात प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जांच में सीता देवी में हीमोग्लोबिन की कमी मिलने पर चिकित्सकों ने परिजनों को हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी, लेकिन परिजनों ने हायर सेंटर ले जाने से मना कर दिया और बेड़ीनाग अस्पताल में ही प्रसव कराने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह प्रसव कराने के कुछ देर बाद ही नवजात ने दम तोड़ दिया। कुछ देर बाद सीता देवी की तबीयत भी बिगड़ने लगी। इसके बाद 108 एंबुलेंस से उसे पिथौरागढ़ रेफर कर दिया गया। लेकिन, सीता देवी ने थल के बरड़ बैंड के पास दम तोड़ दिया।

प्रसव के लिए जब महिला के परिजन उसे अस्पताल लाए तो उसकी हालत बेहद खराब थी। महिला में  हीमोग्लोबिन कम था। हालत सामान्य नहीं लगने पर उसे 108 एंबुलेंस से पिथौरागढ़ ले जाने की सलाह दी गई थी। लेकिन, परिजन यहीं प्रसव कराने के लिए अड़े रहे। 
-डॉ.संदीप कुमार, चिकित्सक, बेड़ीनाग अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें