आदमखोर तेंदुए ने एक ग्रामीण का शिकार कर दिया। झाड़ियों के पास उसका अध खाया शव मिला है। घटना उत्तरकाशी जनपद की है। यहां इन दिनों तेंदुए का आतंक छाया हुआ है। जानकारी के मुताबिक, भंकोलि गांव में एक ब्यक्ति को तेंदुए ने निवाला बनाया। 200 मीटर दूर झाड़ियों में मिला मृतक का अध खाया शव मिला है। बता दें कि क्षेत्र में पन्द्रह दिनों से तेंदुए का आतंक छाया हुआ है। ग्रामीणों ने तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की मांग की है।