फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए की आहट से दहशत में ग्रामीण, सूरज ढलते ही नहीं दिखता कोई

Sun, 04 Jun 2017 02:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भगवानपुर (हरिद्वार
विज्ञापन
leopard
विज्ञापन
यहां ग्रामीण इस कदर दहशत में है कि सूरज ढलते ही यहां सड़क पर कोई नजर नहीं आता। मामला हरिद्वार जनपद के भगवानपुर का है। भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम सिरचंदी के पास जंगल में तेंदुआ की आहट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


करीब बीस दिन पहले यह तेंदुआ आठ बकरियों को भी अपना निवाला बना चुका है। करीब एक माह से क्षेत्र में तेंदुए के दिखाई देने के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। करीब बीस दिन पूर्व यह तेंदुआ रुहालकी गांव में आठ बकरियों को अपना शिकार बना चुका है।

यह तेंदुआ कभी एक गांव में तो कभी दूसरे गांव में पहुंचकर लोगों में दहशत फैला रहा है। तेंदुए के हमले के डर से लोग खेतों में अकेले जाने से भी डर रहे हैं। वन विभाग की टीम रुहालकी गांव में कई दिनों तक पिंजरा भी लगा चुकी है, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें