उनका कहना था कि रात में विवि के परिसर में तेंदुआ टहल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवि ने सभी छात्र, शिक्षक व कर्मचारियों के लिए अलर्ट जारी किया है। विवि कुलसचिव ने सभी को हिदायत दी है कि वह बाहर निकलते वक्त एहतियात बरतें।
विवि ने परिसर की टूटी हुई दीवार भी सोमवार को ही बंद करा दी। दूसरी ओर, विवि परिसर में खड़ी झाड़ियों को भी कटवा दिया गया है। कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल का कहना है कि इस मामले की पूरी जानकारी वन विभाग को भेज दी गई है। हालांकि खबर लिखने तक वन विभाग की ओर से कोई भी जांच पड़ताल या गश्त के लिए नहीं आया था।