फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड विस सत्र के लिए लगा स्पेशल साउंड सिस्टम, सदन के बाहर भी सुन सकेंगे सीधा प्रसारण 

Tue, 04 Dec 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
vidhansabha - फोटो : file photo
विज्ञापन

विधानसभा में आधुनिक ध्वनि प्रणाली (साउंड सिस्टम) लगवा दी गई है। जिसके बाद अब विधान भवन में रेडियो के सिग्नल नहीं पकड़ेंगे। सोमवार शाम को स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने अफसरों के साथ इस नई ध्वनि प्रणाली को परखा तो ये कसौटियों पर खरी उतरी।

विज्ञापन


दरअसल, विधान भवन में एक साउंड सिस्टम लगा हुआ है, जो सदन के पांडाल से लेकर मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों के कार्यालय, स्पीकर कक्ष और मीडिया सेंटर तक में प्रभावी है। अगर कोई सदन के अंदर नहीं जाता है तो इन स्थानों से ही सदन की कार्यवाही का सीधा प्रसारण सुन सकता है।

यह साउंड सिस्टम बीती जुलाई में आकाशवाणी केंद्र से शुरू हुए आधुनिकतम तकनीक के एक निजी एफएम रेडियो के सिग्नल पकड़ रहा था। जिसके चलते सिस्टम चालू करते ही उसमें रेडियो के कार्यक्रमों की आवाज आने लगती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ताल में पाया गया उक्त करीब 10 साल पुराना साउंड सिस्टम पुरानी तकनीक का था, जिससे यह दिक्कत हो रही है। आगामी सत्र की तैयारियों के दौरान यह मुद्दा एक बार फिर उठा। जिसके बाद स्पीकर प्रेम चंद्र अग्रवाल ने विधान भवन में आधुनिक तकनीक वाली ध्वनि प्रणाली लगाने के निर्देश दिए थे।

बीती सितंबर में हुए सत्र की तैयारियों के दौरान यह खामी पकड़ में आई थी। उस वक्त समय कम था, लिहाजा स्पीकर ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से पत्राचार कर उक्त एफएम रेडियो का प्रसारण तीन दिनों के लिए बंद करवा दिया था। अब विधान भवन में करीब 50 लाख रुपये की लागत से नया साउंड सिस्टम लगवाया गया है। अब कोई समस्या नहीं रह गई है।
- जगदीश चंद्र, सचिव, विधानसभा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें