उसने प्रबंधन को इसी सूचना दी। इसके बाद काफी देर तक होटल में दहशत का माहौल रहा। यह होटल प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर है। डीएफओ कहकशां नसीम ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएफओ ने लोगों से घरों के आसपास की झाड़ियां काटने और घरों के बाहर रोशनी का प्रबंध करने की भी अपील की है। वहीं होटलों व बोर्डिंग स्कूलों को बचा हुआ खाना जंगल के आसपास न फेंकने की हिदायत दी गई है।