फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा और बिर्थी में दो तेंदुओं की मौत, एक अज्ञात वाहन की चपेट आया, दूसरा खाई में गिरा

Mon, 02 Dec 2019 09:16 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा/नाचनी।
विज्ञापन
तेंदुए की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलग-अलग घटनाओं में दो तेंदुओं की मौत हो गई। पहली घटना अल्मोड़ा जिले के धारानौला मार्ग पर हुई, जहां तेंदुए की अज्ञात वाहन से टकराने से मौत हो गई। उधर, पिथौरागढ़ के नाचनी के बिर्थी झरने के पास बरामद नर तेंदुए के चट्टान से गिरकर मरने की आशंका है। दोनों ही मामलों में वन विभाग ने पोस्टमार्टम कर तेंदुए के शवों को जला दिया है।

विज्ञापन


मकेड़ी मार्ग पर रविवार सुबह तेंदुआ अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। दूध विक्रेता ने लहूलुहान हालत में तेंदुए को देखा तो स्थानीय लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी तेंदुए का शव एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर ले गए, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव जला दिया गया। रेंजर संचिता वर्मा ने बताया कि मृत तेंदुआ 190 सेमीं लंबा और सात साल का था। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बताया कि अल्मोड़ा रेंज में वाहन की चपेट में आकर तेंदुए की मौत का पहला मामला है। उधर, पिथौरागढ़ जिले के बिर्थी झरने के पास तेंदुए का शव पड़ा होने की सूचना पर वन कर्मी चंद्र सिंह बिष्ट, गंगा सिंह राणा मौके पर पहुंचे और शव का मुनस्यारी पशु अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। तेंदुए की उम्र 5-6 वर्ष और लंबाई 72 इंच थी। तेंदुए के शिकार का पीछा करते हुए चट्टान से गिरने की आशंका जताई जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी पूरन सिंह देउपा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए के शव को जला दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें