घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा गया। इनमें से एक की रास्ते में ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य सात लोग मामूली रूप से घायल हैं।
थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला राकेन्द्र सिंह कठैत ने मृतक की पहचान 40 वर्षीय कमलेश पुत्र गुरुदयाल जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान 55 वर्षीय राम नरेश यादव, 47 वर्षीय गया प्रसाद, 40 वर्षीय राजेंद्र, 55 वर्षीय होली, 50 वर्षीय विश्वंभर, 25 वर्षीय लवकुश, 35 वर्षीय कैलाश, 55 वर्षीय परशुराम के रूप में हुई है।
एम्स प्रशासन के मुताबिक घायलों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। उपचार जारी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम हेतु ऋषिकेश एम्स में मोर्चरी में रखा गया।