टाइगर रिजर्व के निदेशकों और प्रभागीय वनाधिकरियों को दिन रात गश्त कराने के साथ ही शिकारियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी वन प्रभागों व संरक्षित वन क्षेत्रों से बाहर रहने वाले गुलदारों की भी निगरानी के लिए कहा गया है।
वन संरक्षक व राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक पीके पात्रो ने बताया कि गुलदारों की मौतों को लेकर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। ग्रामीणों से पूछताछ करने के साथ ही पूर्व में पकड़े गए शिकारियों से भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। निदेशक राहुल ने बताया कि रात गश्त करने के साथ ही ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा एटीवी पर सवार वन कर्मी संवेदनशील इलाकों में दिन रात गश्त कर रहे हैं।