फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: सात साल के बच्चे पर गुलदार ने किया जानलेवा हमला, शौच के लिए आया था बाहर, ताऊ ने बचाई जान

Sat, 21 Sep 2024 10:41 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

सार

सात साल के कार्तिक पर गुलदार ने सुबह हमला कर दिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही। 
विज्ञापन
गुलदार के हमले से घायल बच्चा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पौड़ी विकासखंड द्वारीखाल के ग्राम ठांगर पो बाडियूं के निवासी मोहन सिंह के बेटे कार्तिक कुमार पर गुलदार ने सुबह सात बजे आत्मघाती हमला कर दिया। ताऊ कुलदीप ने गुलदार के जबड़े से कार्तिक को छुड़ाया। कार्तिक को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, सतपुली में फर्स्ट एड के बाद एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया जा रहा है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह कार्तिक और उसकी छोटी बहन चार वर्षीय माही शौचालय गये थे, तभी गुलदार ने अचानक कार्तिक पर हमला कर दिया। पिता मोहन सिंह अपनी दैनिक दिनचर्या से मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। वह घर पर नहीं थे। मोहन सिंह का शौचालय नहीं है वह शौच के लिए घर से बाहर जाते हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: लोअर पीसीएस की भर्ती लटकी, सिलेबस में होगा बदलाव, जीएस के हो सकते हैं दो पेपर
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्तिक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गुलदार के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पिंजरा लगाकर पकड़ने की मांग की है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि वन विभाग गुलदार को पकड़ कर एक जगह से दूसरी जगह छोड़ देते हैं, जिससे गुलदार जगह-जगह आत्मघाती हमला कर देते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें