आखिरकार शाम को महिला का क्षत विक्षत शव जंगल में पड़ा मिला। रेंज अधिकारी एसएस नेगी के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगता है कि महिला को गुलदार ने खाया है। महिला का शव मिलने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका देवकी देवी के घर में पति और दो पुत्र हैं।
11 दिन पहले ही कराई थी बेटी की शादी
मृतका देवकी देवी के घर में खुशी का माहौल था, जो अचानक गम में बदल गया। उसने 11 दिन पहले ही 26 अप्रैल को अपनी पुत्री का विवाह संपन्न कराया था।