फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leopard Attack: रतकोटी गांव में घास काटने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, बुरी तरह किया घायल

Sun, 18 Jan 2026 04:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

सार

नागदेव रेंज के रतकोटी गांव में सोबती देवी घास लेने गई थी। तभी गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पौड़ी में पाबौ के रतकोटी गांव में घास काटने गई महिला को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। गुलदार के हमले में महिला के दोनो कंधों पर घाव के निशान बने हैं। महिला को पाबौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नागदेव रेंज के रतकोटी गांव में गुलदार ने घास लेने गई सोबती देवी(54) पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के हो हल्ला करने पर गुलदार भाग खड़ा हुआ। रेंजर दिनेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। 

Ramnagar: कोसी रेंज में गूलर सिद्ध के जंगल में बाघ ने युवक को खाया, खोजबीन में सिर हुआ बरामद, धड़ की तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डाॅ.पंकज सिंह ने बताया कि महिला के दोनो कंधों पर घाव के निशान हैं। महिला के कंधे पर दर्द होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें