फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सात खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
- खेल महाकुंभ में द सेपियंस स्कूल का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

विकासनगर। खेल महाकुंभ के तहत आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में द सेपियंस स्कूल विकासनगर के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके आधार पर सात खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वॉलीबाल अंडर-19 बालिका वर्ग में रानू चौहान, आयुषि तोमर व वंशिका तोमर ने पहला स्थान प्राप्त किया। खो-खो अंडर-19 बालिका वर्ग में निहारिका ठाकुर, स्नेहा बटोला और श्रेया रावत ने बाजी मारी। खो-खो अंडर-19 बालक वर्ग में आर्यन तोमर व योगेश रावत को प्रथम स्थान हासिल हुआ। खो-खो अंडर-14 बालक वर्ग में सिद्धार्थ नेगी और कबड्डी अंडर-19 बालक वर्ग में रौनक नेगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी अंडर-14 बालिका वर्ग में आराध्या तोमर प्रथम उपविजेता बनीं। पिट्ठू अंडर-14 बालिका वर्ग में माही, आराध्या व सानवी द्वितीय उपविजेता रहीं। लंबी कूद अंडर-14 बालिका वर्ग में कनिष्का शाह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन खिलाड़ियों में रौनक नेगी व सक्षम रावत को कबड्डी, योगेश रावत, आर्यन तोमर, सिद्धार्थ नेगी व निहारिका ठाकुर को खो-खो और कनिष्का शाह को लंबी कूद के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यक्ष इंदिरा रानी सपरा, प्रबंधक रविकांत सपरा, रशिता सपरा, रश्मि गोयल, खेल प्रशिक्षक बीएस राय, संजय चौहान, सतीश चौहान, सूरज चौहान आदि ने पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें