बीते वर्ष 6 दिसंबर को रुद्रप्रयाग में गुलदार ने पपडासू गांव में महिला को अपना निवाला बनाया था। अगले दिन, 7 दिसंबर को शिकारी जॉय हुकिल ने गुलदार को गोली मारी थी। तब से, घायल गुलदार का कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया था।
ये हो चुकी घटनाएं
6 नवंबर 2019 को जखोली ब्लॉक का सतनी गांव में 54 वर्षीय व्यक्ति को मारा।
8 नवंबर 2019 को जखोली ब्लॉक के बांसी गांव में 35 वर्षीय महिला को मारा।
6 दिसंबर 2019 को जखोली ब्लॉक के पपडासू गांव में 50 वर्षीय महिला को मारा।