फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों की हिम्मत के आगे हारा गुलदार, दुम दबाकर भागा

Fri, 17 Apr 2015 10:37 AM IST
अमर उजाला, गुप्तकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी क्षेत्र के खड़िया गांव में बुधवार देर रात हमला गुलदार ने कर दो युवकों को घायल कर दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


खड़िया गांव निवासी विक्रम सिंह के पुत्र अशोक (20) और अनूप (18) सिकुड़िया नामक स्थान पर बकरियों के साथ अपनी छानी में थे। रात करीब 1 बजे गुलदार ने रंगाल से बनी छानी के भीतर घुसकर अशोक पर हमला कर दिया।

हमले में दोनों भाई घायल
भाई को बचाने के लिए अनूप गुलदार से भिड़ गया। इससे गुलदार भाग खड़ा हुआ। गुलदार के हमले से दोनों भाई लहुलुहान हुए हैं। शुक्रवार प्रात: अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फाटा में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती किया गया है। जहां दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


फिर दिखा गुलदार, दहशत
पौड़ी के एकेश्वर ब्लाक के छामा बड़ा गांव से लगे सीमारखाल गांव में गुलदार दिखने से क्षेत्र में फिर दहशत बढ गई है।  छामा बड़ा गांव में आठ अप्रैल को गुलदार ने एक अधेड़ को मार दिया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में गुलदार कहीं दिखाई दिया।

वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरों के समीप भी नहीं फटका। वन रक्षक विनोद मलासी ने बताया कि सोमवार को छामा बड़ा गांव से लगे सीमारखाल क्षेत्र के पोखरीसैण में गुलदार दिखाई दिया। वहां गुलदार ने एक बछड़े को घायल किया है।

उन्होंने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए छामा बड़ा गांव में वन विभाग की टीम बनी हुई है। वहीं, ग्वाड़ीगाड़ निवासी मदन मोहन पंत ने बताया कि गुलदार ने जंगल में चुगने गई उनकी गाय को मार दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें