फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूमते नाचते जा रहे बारातियों का दिनदहाड़े सड़क पर कर रहा था तेंदुआ इंतजार, दो पर मारा झपट्टा

Sun, 03 Dec 2017 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
गुलदार
विज्ञापन
झूमते नाचते जा रहे बारातियों की तब जान पर आ बनी जब सड़क किनारे तेंदुआ उन पर हमला करने को बैठा हुआ था। इससे पहले की बारती कुछ करते तेंदुए ने दो पर झपट्टा मार दिया।
विज्ञापन


नैनीताल में दिनदहाड़े बारातियों पर तेंदुए के छपटने से अफरा-तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। दरअसल, दो युवकों को अल्मोड़ा से नैनीताल शादी समारोह में बाइक से जाना उस समय महंगा पड़ गया जब अल्मोड़ा-भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग में निगलाट के पास तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया।

अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर गिरी तो दोनों घायल हो गए। दोनों को नैनीताल के राजकीय बीडी पांडे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अल्मोड़ा के फलसीमा गांव निवासी गोपाल सिंह बिष्ट का 16 साल का बेटा पवन सिंह बिष्ट अपने ताऊ भवान सिंह बिष्ट के बेटे अमित सिंह बिष्ट (24) के साथ रविवार को बाइक से बल्दियाखान (नैनीताल) में आयोजित विवाह समारोह में जा रहा था।
विज्ञापन


भवाली से कुछ पहले निगलाट के पास पहुंचने पर दोपहर 12.10 बजे सड़क किनारे कलमठ पर बैठा एक तेंदुआ बाइक पर झपट पड़ा। दोनों घबराकर सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए।  इस दौरान तेंदुए ने अमित के हेलमेट पर हमला किया और जैकेट का हिस्सा भी नोच दिया। बारात की बस भी पीछे से आ रही थी। बारातियों ने शोर मचाकर तेंदुए को भगाया। घायलों को बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल पहुंचाया।
 
विज्ञापन

तेंदुए के पंजे और दांत के निशान नहीं

गुलदार - फोटो : amarujala
युवकों को उपचार प्रदान करने वाले आपातकालीन सेवा में तैनात डाक्टर डॉ. विजय सिंह पवार ने बताया कि युवकों के शरीर में तेंदुए के पंजे या दांत के कोई निशान नही हैं। बाइक से गिरने के चलते उनके हाथ और घुटने में चोट लगी है।

तेंदुए की गतिविधियों पर रखी जाएंगी नजर
नैनीताल वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी धर्म सिंह मीणा के मुताबिक आधिकारिक रूप से उन्हें इस मामले की कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है लेकिन मामला गंभीर है। क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन कर्मियों की गश्त बढ़ाई जाएगी।

क्षेत्र से पैदल गुजराने वाले राहगीरों और बाइक आदि से गुजरने वाले लोगों को चाहिए वे आने-जाने में सतर्कता जरूर बरतें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें