फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार पर झपटकर बोनट पर बैठ गया तेंदुआ, आधे घंटे तक अटकी रहीं चालक की सांसें 

Tue, 01 Oct 2019 08:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगोलीहाट/पिथौरागढ़
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के गंगोलीहाट में तेंदुआ एक चलती कार पर झपट पड़ा। चालक के कार रोकने पर तेंदुआ बोनट पर सवार हो गया। काफी इंतजार के बाद जब वह बोनट से नहीं उतरा तब चालक ने कार बैक। इस पर तेंदुआ छलांग लगाकर जंगल की ओर चला गया और चालक ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन


गंगोलीहाट हाईडिल में कार्यरत व्यालकटिया निवासी दिनेश सिंह रविवार शाम कार से अपने घर व्यालकटिया जा रहा था। रास्ते में अचानक एक तेंदुआ कार पर झपट गया। तेंदुए के कार पर झपटने से दिनेश सिंह सहम गए और उन्होंने कार रोक दी।

कार के रुकते ही तेंदुआ बोनट पर बैठ गया। काफी देर तक वह बोनट पर बैठा रहा। तेंदुए की दहशत इस कदर थी कि कुछ पल तो दिनेश को कुछ समझ में ही नहीं आया। थोड़ी देर बाद दिनेश ने कार बैक की तब जाकर तेंदुए ने सड़क के उस पार छलांग लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे से दूसरा वाहन आने पर ही दिनेश सिंह आगे जाने की हिम्मत जुटा सके। ग्रामीणों के अनुसार शाम ढलते ही व्यालकटिया क्षेत्र में तेंदुआ नजर आ रहा है। ग्रामीण निर्मल सिंह, धाम सिंह, हेमंत सिंह ने वन विभाग से शीघ्र तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। 

पपदेव में पिंजर में नहीं फंसा तेंदुआ
पिथौरागढ़ के पपदेव में महिला और बेड़ीनाग के जाख रावत गांव में तीन साल के मासूम को निवाला बनाने वाले आदमखोर तेंदुए पकड़े नहीं जा सके हैं। इन तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं, लेकिन तेंदुए इन पिंजरों के आसपास भी नहीं फटक रहे हैं।

पिथौरागढ़ में शिकारियों की टीम भी आदमखोर तेंदुए को ढेर करने के लिए लगातार मचान में बैठकर इंतजार कर रहे हैं। इसके बावजूद आदमखोर नजर नहीं आ रहा है। तेंदुए की दहशत से लोग अभी भी सुबह और शाम के समय घूमने के लिए जाने में भय महसूस कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें