रुद्रप्रयाग के ग्राम पंचायत जौंदला में बुधवार सुबह अपनी गौशाला जा रहे एक किसान को गुलदार ने मार डाला। उसका शव घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर मिला। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत पसर गई है।
ग्राम प्रधान अनिल नेगी व ग्रामीण देंवेद्र चमोली ने बताया कि बुधवार सुबह करीब पांच बजे ग्राम पंचायत जौंदला के पाली मल्ली तोक निवासी मनवर सिंह (54) घर के पास ही स्थित गौशाला गए थे। जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाश शुरू की। उन्हें गोशाला से के पास खून पड़ा दिखा।
करीब 200 मीटर दूर मनवर का शव पड़ा दिखा, जो गुलदार के हमले में क्षत-विक्षत हो चुका था। घर के एकमात्र कमाऊ व्यक्ति मनवर खेतों में हल चलाते थे। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है और बेटा देहरादून में पढ़ता है।
Uttarakhand: पहली बार कुत्तों के बधियाकरण और प्रबंधन का आएगा प्रस्ताव, पॉलिसी बनाने के लिए बढ़ाया गया कदम