फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लेजेंड और सचिवालय आज खेलेंगी फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब महीने भर तक चले डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग का खिताबी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल मैच एफडीए लेजेंड और सचिवालय सुपर किंग्स के बीच होगा। इससे पहले शनिवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में दूसरा क्वालीफायर मैच खेला गया।
विज्ञापन


ऊर्जा पावर पैंथर्स और सचिवालय सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में पैंथर्स ने पहले खेलते हुए 125 रन बनाए। टीम के लिए शुभम भंडारी ने 29, साहिल सरदाना ने 17 रन बनाए। सचिवालय के लिए अर्जुन ने तीन विकेट चटकाए। जबकि, वीरेंद्र और सागर दो-दो विकेट लेने में कामयाब हुए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय की टीम ने सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। टीम के लिए पंकज गुरुरानी ने शानदार 43 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें