फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी की रोशनी से जगमगाएगा देहरादून

Tue, 23 Feb 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
द्रोणनगरी जल्द ही एलईडी लाइटों से जगमगाएगी। सोडियम व सीएफएल की जगह एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। उत्तराखंड सरकार, नगर निगम व निजी कंपनी मिलकर इस काम को अंजाम देंगे। इससे जहां दूनवासियों को धवल रोशनी का लाभ मिलेगा। वहीं नगर निगम को भी करोड़ों की बचत होगी।
विज्ञापन


देहरादून नगर को एलईडी लाइटों से रोशन करने संबंधी त्रिपक्षीय समझौता उत्तराखंड सरकार, नगर निगम व कंपनी के बीच होने को है। इससे दूनवासियों को धवल प्रकाश मिलेगा। इसकी क्वालिटी भी बढ़िया होगी। रोशनी नेत्रों के लिए लाभकारी होगी। 42 हजार स्ट्रीट लाइटों में एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। कंपनी अपने स्तर पर पेशेवर तरीके से मेंटेनेंस करेगी।

मेयर विनोद चमोली ने बताया कंपनी आधे खर्च पर काम करने के साथ ही पांच साल तक मेंटेनेंस भी करेगी। वर्तमान समय में नगर स्ट्रीट लाइटों के संचालन व अनुरक्षण में नौ करोड़, 67 लाख रुपये का खर्चा आ रहा है। इसमें विद्युत बिल, वार्षिक मेंटेनेंस और खरीददारी शामिल है। एलईडी लाइटें लगने पर यह खर्चा आधा हो जाएगा।
विज्ञापन


यह खर्चा तब घटकर चार करोड़, 83 लाख रुपये हो जाएगा। इससे नगर निगम करोड़ों की बचत होगी। उन्होंने बताया हमारे विद्युत अनुभाग में 20 लाइनमैन व 20 सहायक कार्यरत हैं। इस समझौते के बाद मानव संसाधन की जिम्मेदारी भी हमारी नहीं होगी। अब पहले जो राशि शासन सीधे ऊर्जा निगम को मुहैया कराता था वह नगर निगम को मिलेगा।

मेयर का कहना है कि शासन स्तर पर सहमति मिल चुकी है। शहरी विकास विभाग व ऊर्जा निगम से भी वार्ता का दौर चल चुका है। मात्र इसके मॉडल के बाबत फैसला होगा। वित्तीय व प्रबंधन मॉडल कौन सा हो इस पर अंतिम निर्णय होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें