फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां युवक का अंतिम संस्कार किए बिना ही श्मशान घाट पर शव छोड़ गए परिजन

Fri, 22 Mar 2019 12:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में परिजन अंतिम संस्कार किए बिना ही श्मशान घाट पर युवक का शव छोड़कर चले गए। यहां ऐंचोली स्थित श्मशान घाट पर यह मामला सामने आया। यह मामला पिथौरागढ़ में चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन


लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने चंदा एकत्र कर युवक का अंतिम संस्कार किया। कबाड़ बीनने वाला यह युवक बुधवार की सुबह पिथौरागढ़ बस स्टेशन के पास मृत मिला था।

मृतक बीनता था कबाड़

कोतवाल पीएस नेगी ने बताया कि डीडीहाट क्षेत्र के सिंगोली निवासी कवींद्र उर्फ कबीरा (24) पुत्र स्व. कुंदन प्रसाद पिथौरागढ़ में कबाड़ बीनता था।

वह रोडवेज स्टेशन के पास एक होटल के बाहर ही सो जाता था। बुधवार सुबह वह मृत मिला। पूछताछ करने पर पुलिस को उसकी मां के भाटकोट में रहने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने शव उसके सौतेले पिता और एक अन्य रिश्तेदार को सौंप दिया।
विज्ञापन

नशे का आदी था युवक

कोतवाल ने बताया कि उसके सौतेले पिता के साथ गए लोग दाह संस्कार करने के बजाय शव को श्मशान में छोड़कर चले गए।

आसपास के लोगों ने ऐंचोली श्मशान स्थल पर शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने तीन हजार रुपए का चंदा एकत्र कर उसका अंतिम संस्कार किया। कोतवाल ने बताया कि युवक नशे का आदी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें