फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में भी खाकी को चाहिए छुट्टी, गरमा सकता है मुद्दा

Fri, 26 Aug 2016 03:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
यूपी सरकार द्वारा पुलिसकर्मियों को दस दिन की ड्यूटी के बाद एक दिन के अवकाश की घोषणा के बाद उत्तराखंड में भी अब यह मुद्दा गरमा सकता है। प्रदेश के पुलिसकर्मी भी लंबे समय से यह मांग उठाते आ रहे हैं। राजधानी में पुलिस को सप्ताह में एक दिन का अवकाश देने का प्रस्ताव तैयार हुआ था, लेकिन वह फाइलों में फंसकर रह गया।
विज्ञापन


यूपी की अखिलेश सरकार ने चुनाव से ठीक पहले पुलिस को बड़ा तोहफा दिया है। पुलिसकर्मियों की साप्ताहिक अवकाश घोषित करने की मांग लंबे समय से शासन में लंबित थी। यूपी के सीएम अखिलेश यादव की छुट्टी की घोषणा के बाद उत्तराखंड के पुलिस कर्मियों में भी हलचल होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी करते रहे हैं साप्ताहिक छुट्टी का मुद्दा

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों ने व्हाट्सएप के जरिये यूपी सरकार की घोषणा की जानकारी दी। सूबे के पुलिसकर्मी भी दूसरे सरकारी महकमों की तरह साप्ताहिक अवकाश की मांग करते आ रहे हैं। राजधानी में पुलिसकर्मियों को एक छुट्टी देने के लिए एसपी सिटी अजय सिंह ने एक प्रस्ताव भी तैयार किया था, लेकिन वह फाइलों में दब गया।

माना जा रहा है कि नए सिरे से यह मुद्दा उछल सकता है। उत्तराखंड में भी यूपी के साथ चुनाव होने हैं। उधर, पुलिस अधिकारियों ने भी यूपी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें