फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे पाएं कम रिस्क में अधिकतम रिटर्न

Thu, 25 Jul 2013 12:49 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आज की जरूरतों को पूरा करने के साथ ही भविष्य की आवश्यकताओं के मद्देनजर पैसा बचाना और उसे सुरक्षित तरीके से निवेश करना सीखना बेहद जरूरी है। अच्छा पोर्टफोलियो वही है, जिसके जरिए कम-से-कम वित्तीय खतरे के साथ अधिक-से-अधिक रिटर्न हासिल किया जाए।
विज्ञापन


जागरूकता कार्यक्रम में जरूर हिस्सा लें
अगर आप भी यह गुर सीखना चाहते हैं तो कोटक महिंद्रा इंवेस्टर्स मीट के नाम से आने वाली 27 जुलाई को होने वाले निवेश जागरूकता कार्यक्रम में जरूर हिस्सा लें। सुभाष रोड स्थित होटल पैसिफिक में शाम साढ़े छह बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में कोटक म्युचुअल फंड के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट प्रवीन सिंह बतौर मुख्य वक्ता शिरकत करेंगे।

प्रवीन को वित्तीय सेवा क्षेत्र का 13 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वह बीमा और म्युचुअल फंड से जुड़े रहे हैं। अगस्त 2007 से कोटक महिंद्रा के साथ हैं। वह उपस्थित निवेशकों को म्युचुअल फंड में प्रभावी और सुरक्षित तरीके से निवेश करने संबंधी जानकारी देंगे। म्युचुअल फंड में निवेश को रुझान इन दिनों जबरदस्त है।
विज्ञापन


म्युचुअल फंड सबसे अच्छा माध्यम
डी-मैट एकाउंट के बगैर इक्विटी का लाभ लेने के लिए म्युचुअल फंड सबसे अच्छा माध्यम है। कोटक महिंद्रा म्युचुअल फंड विभिन्न निवेशकों को उनकी जरूरत के हिसाब से भिन्न रिस्क-रिटर्न प्रोफाइल के आधार पर योजनाएं देता है। धनवृद्धि के साथ ही निवेश प्रक्रिया को आसान बनाना इसका खास मकसद है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें