फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानुभावों का ‘फोटो सेशन’ बढ़ा देगा नेगी ‘दा’ का मर्ज

Sun, 02 Jul 2017 03:59 PM IST
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
narendra singh negi
विज्ञापन
हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का मर्ज महानुभावों के फोटो के चक्कर में बढ़ सकता है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


कई लोग बीमार नेगी के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। ऐसे में नेगी दा को परेशानी हो रही है। इसके चलते शुक्रवार देर रात उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। हालांकि, शनिवार सुबह उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से किसी को उनके कमरे में जाने की अनुमति नहीं देने का अनुरोध किया।

उनके पुत्र कविलाश ने लोगों से कुछ दिन नेगी दा को प्राइवेसी देने का अनुरोध किया है, ताकि वह जल्द स्वस्थ हो सकें। दरअसल, बड़ी संख्या में लोग रोजाना नरेंद्र सिंह नेगी से मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं। वीआईपी तो आईसीयू में जाकर नेगी दा का हालचाल पूछ रहे हैं। उनके साथ रहने वाले कर्मचारी और कार्यकर्ता भी फोटो खींचने व खिंचवाने के लिए उनके कमरे में पहुंच रहे हैं। जिससे नेगी दा की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन


यही नहीं इससे उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ा है। शुक्रवार देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और उपचार शुरू किया। नेगी दा के करीबी विपिन बलूनी ने बताया कि इस दौरान उनकी पल्स गिरने लगी और बीपी भी कम हो गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार आया।

इसके बाद परिजनों और चिकित्सकों ने आईसीयू में लोगों की एंट्री बंद करने का फैसला लिया। नेगी के पुत्र कविलाश ने उनके शुभचिंतकों से कुछ दिन प्राइवेसी देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि आईसीयू में भी बड़ी संख्या में लोगों के जाने से संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। चिकित्सकों से बातचीत के बाद शनिवार को आईसीयू में लोगों के मिलने पर रोक लगा दी गई है। 

जबरन घुसने की कोशिश कर रहे लोग
परिजनों के आग्रह और अस्पताल की सख्ती के बावजूद बड़ी संख्या में लोग जबरन आईसीयू में घुसने की कोशिशों से बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट कुछ कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल पहुंचे। परिजनों और अस्पताल कर्मियों ने आग्रह किया कि केवल अजय भट्ट ही अंदर जाकर हालचाल पूछें और अन्य लोग बाहर रहें। भट्ट के साथ मौजूद एक कार्यकर्ता को यह बात नागवार गुजरी और जबरन अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। यही नहीं वह नेगी दा के पुत्र कविलाश से भी अभद्रता करने लगे। उन्होंने कहा कि वह अंदर जाकर अजय भट्ट का फोटो खींचेंगे। बाद में भट्ट के रोकने पर वह शांत हुए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें