उत्तराखंड में गुरुवार को उम्मीदवारों ने परचे दाखिल कराए। इस दौरान उन्होंने नामांकन के साथ दिए शपथ पत्र अपनी चल अचल संपत्ति का विवरण दिया।
जिससे मालूम हुआ कि कई उम्मीदवार तो चुनाव जीतने के बाद लखपति से करोड़पति हो गए तो कुछ को घाटा भी हुआ।
इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल और टिहरी लोकसभा भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह की आमदनी में कमी आई है।
टिहरी लोकसभा भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह
नाम- माला राज्य लक्ष्मी शाह
पति- मनुजेंद्र शाह
शिक्षा- इंटर मीडिएट
बैंक खाते- सिटी बैंक चौरंगी रोड कोलकाता, स्टैंडर्ड चार्टटर्ड बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, एचएसबीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया दिल्ली, पंजाब एंड सिंध बैंक रेसकोर्स देहरादून में बैंक खातों में पौन करोड़ रुपए, 58 लाख रुपए कीमत के विभिन्न कंपनियों के बंधपत्र। इन बैंकों में उनके पति के भी खाते।
नौ कारें। 12 लाख रुपए कीमत का 247 ग्राम सोना, पति के पास 41 लाख 57 हजार कीमत का 1700 ग्राम सोना औप 66 लाख 34 हजार कीमत की चांदी। समग्र कुल मूल्य- एक करोड़, 78 लाख।
पति के पास 20 करोड़ 45 लाख, 86 हजार की संपत्ति। नोएडा में 1110 वर्ग फुट में वाणिज्यिक भवन।
दिल्ली में भगवान दास रोड पर भवन, रिज हाउस नरेंद्रनगर में भवन। कुल दायित्व 44 लाख रुपए।