फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में दौड़ा-दौड़ाकर पीटे गए बिजनौर के नेता जी

Thu, 03 Apr 2014 05:31 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर को ट्रॉली से जोड़ने वाली पिन निकलने को लेकर हुए विवाद में हरिद्वार के चंडीघाट पुल के नीचे झुग्गी में रहने वाले लोगों ने नेता व बिजनौर के गन्ना विकास समिति के चेयरमैन और उनके दो साथियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया।
विज्ञापन


पढ़ें, देहरादून के इस स्कूल में पढ़ेगी गांधी परिवार की बेटी

तीनों ने भागकर जैसे तैसे जान बचाई। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना से अवगत कराया। गांव औरंगबीखू मंडावली, बिजनौर, यूपी निवासी चेयरमैन समर सिंह के किसी परिजन की मौत हो गई थी।

ट्रैक्टर को ट्रॉली से जोड़ने वाली पिन थी गायब

ग्रामीण बुधवार सुबह शव को लेकर चंडीघाट पुल के नीचे श्मशान घाट पर पहुंचे। दाह संस्कार निपटने पर जब सभी लोग लौटने लगे तो ट्रैक्टर को ट्रॉली से जोड़ने वाली पिन गायब थी।

पढ़ें, एनडी तिवारी से परेशान हैं कांग्रेस आलाकमान

चेयरमैन और उनके साथी अलवेल व राजेश पास स्थित झुग्गी बस्ती में पहुंचे और पिन के संबंध में जानकारी लेने लगे। इसी को लेकर बस्ती के कुछ लोग भड़क गए।

पढ़ें, सपा का ये कार्ड खत्म करेगा मोदी की लहर का असर!

कहने लगे उन पर चोरी का आरोप लगाया जा रहा है। इसी दौरान बस्ती के अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। चेयरमैन और उनके साथियों के साथ नोक-झोंक शुरू हो गई।
विज्ञापन

भागकर बचाई अपनी जान

गुस्साए लोगों ने चेयममैन और उनके दोनों साथियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया। कपडे़ भी फाड़ दिए।

तीनों ने भागकर जान बचाई। शहर कोतवाली पहुंचकर एसएसआई पंकज देवरानी को चेयरमैन समर सिंह ने घटना से अवगत कराया।

पढ़ें, 'गुजरात बने न बने, लेकिन मोदी बन गए हैं मॉडल'

एसएसआई पंकज देवरानी ने बताया तीनों का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है। घटनास्थल श्यामपुर क्षेत्र का है। इसलिए अग्रिम कार्रवाई वहीं से होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें