फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलबी शास्त्री क्लब ने सीएयू रेड को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
38वें ऑल इंडिया गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में एलबी शास्त्री क्लब ने सीएयू रेड को 32 रन से हराकर पूरे अंक हासिल किए। वहीं, स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली व इनकम टैक्स स्पोर्ट्स बोर्ड के बीच खेला जा रहा मैच बारिश होने के चलते रद्द कर दोनों टीमों को दो-दो अंक बांट दिए गए।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में मंगलवार को एलबी शास्त्री क्लब व सीएयू रेड के बीच मैच खेला गया। बारिश के चलते मैच देर से शुरू होने के कारण 16-16 ओवर का कर दिया गया। एलबी शास्त्री क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 172 रन बनाए। जोंटी सिद्धू ने 50, हितेन दलाल ने 40, नकुल शर्मा ने 42 व लखन सिंह ने 18 रन की पारी खेली। 173 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएयू रेड की टीम निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी। संयम अरोड़ा ने 78, नीरज राठौर ने 25 रन का योगदान दिया।
उधर, तनुष क्रिकेट एकेडमी में स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली व इनकम टैक्स स्पोर्ट्स बोर्ड के बीच मैच खेला गया। स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 144 रन बनाए। सौरव ने 23, गगन वत्स ने 33, अभिमन्यु यादव ने 27 व मनीष ने नाबाद 22 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इनकम टैक्स स्पोर्ट्स की पारी के अभी 10.1 ओवर हुए थे कि बारिश शुरू हो गई। इसके चलते आगे का खेल नहीं हो सका। अंपायरों ने मैच रद्द घोषित कर दिया। उस समय तक इनकम टैक्स ने एक विकेट पर 68 रन बना लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें