फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवार को बंद होंगे लक्ष्मण लोकपाल मंदिर और हेमकुंड साहिब के कपाट, पहुंचे तीन हजार श्रद्धालु

Thu, 10 Oct 2019 08:29 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली)
विज्ञापन
लक्ष्मण लोकपाल मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब में स्थित लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट और हेमकुंड साहिब के कपाट बृहस्पतिवार को अपराह्न डेढ़ बजे शीतकाल के लिए विधि विधान से बंद कर दिए जाएंगे। बुधवार को करीब तीन हजार सिख श्रद्धालुओं का जत्था रात्रि प्रवास के लिए घांघरिया पहुंच गया है। 

विज्ञापन


गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि कपाट बंद करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे सुखमणी पाठ, अपराह्न ग्यारह बजे सबद कीर्तन, दोपहर साढ़े बारह बजे अरदास के पश्चात विधि विधान के साथ गुरु ग्रंथ साहिब को पंच प्यायों की अगुवाई में सतखंड में विराजमान कर दिया जाएगा।

इसके बाद अपराह्न डेढ बजे धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। इस वर्ष दो लाख 80 हजार तीर्थयात्रियों ने प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब में मत्था टेका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें