फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: पार्षद समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Fri, 22 Mar 2019 10:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
court - फोटो : PTI
विज्ञापन

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने निर्दलीय पार्षद विकास तेवतिया सहित आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि बीते वर्ष 17 दिसंबर को एक नाबालिग किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन


इस मामले में मृतक की भाभी अनवरी खातून पत्नी इमाम हसन निवासी सर्वहारा नगर काले की ढाल ऋषिकेश ने कोतवाली पुलिस में तहरीर दी थी। शिकायतकर्ता अनवरी खातून ने पार्षद विकास तेवतिया सहित आठ लोगों पर उसके देवर को आत्महत्या के लिए उकसाने का गंभीर आरोप लगाया था। 

इस मामले में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को पार्षद सहित आठ लोगों के खिलाफ  घर में घुसकर मारपीट करने, आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई अन्य धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर पार्षद विकास तेवतिया पुत्र करण सिंह निवासी भरत बिहार ऋषिकेश, मनदीप सिंह पुत्र स्वर्ण सुखविंदर सिंह, अतुल पुत्र रमेश प्रजापति, दीपक पुंडीर पुत्र रघुवीर सिंह पुंडीर, देवेंद्र पुंडीर पुत्र रघुवीर पुंडीर, सुलेख पुत्र पृथ्वी सिंह के खिलाफ मुकदम हुआ है। 
 
साथ ही ममता पत्नी रमेश प्रजापति, संगीता पत्नी सुलेख सभी निवासी गण सर्वहारा नगर काले की ढाल ऋषिकेश के खिलाफ भी आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना चौकी इंचार्ज राकेश भट्ट को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें