वन रेंज खटीमा के अंतर्गत उत्तरी बनबसा कक्ष संख्या पांच में वन कर्मियों और महिलाओं के बीच कथित मारपीट और अभद्रता के मामले में पुलिस ने 15 महिलाओं सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
मामले में वन कर्मियों ने शनिवार को पुलिस को तहरीर सौंपकर वन भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास करने से रोकने पर मारपीट का आरोप लगाया था। महिलाओं ने भी चकरपुर पुलिस को तहरीर सौंपकर वन कर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था। वन कर्मियों का महिलाओं पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का भी आरोप है।
रविवार को कोतवाली पुलिस ने वन दरोगा अशोक कुमार गौतम की तहरीर पर शारदा पावर चैनल कैनाल पट्टी चकरपुर निवासी चंपा देवी, प्रिया सागर, राधा, सरिता देवी, निशा देवी, लक्ष्मी देवी पत्नी दीपक, पार्वती देवी, लक्ष्मी देवी पत्नी सुधीर, कमला देवी, सीता देवी, मुन्नी देवी, ममता देवी, जसूली देवी, हीरा देवी, दीपा देवी व अन्य अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 186, 332, 353, 427, 506 आईपीसी के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।