फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पहुंचीं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, बोलीं मैं तो वन्यजीवों का हाल जानने आई हूं

Mon, 26 Nov 2018 08:16 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य
विज्ञापन

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य तीन दिवसीय कुमाऊं दौरे पर रविवार को सपरिवार रामनगर पहुंचीं। सबसे पहले वह कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के ढिकाला जोन पहुंची। राज्यपाल ने कहा कि वह कॉर्बेट नेशनल पार्क घूमने नहीं बल्कि वन्यजीवों का हाल जानने के लिए पहुंचीं हैं।  

विज्ञापन


राज्यपाल का हेलीकॉप्टर तय समय से करीब पौन घंटे लेट पहुंचा। उन्हें शाम 3:15 बजे रामनगर डिग्री कालेज में बनाए गए हेलीपैड पर उतरना था, लेकिन उनका हेलीकॉप्टर शाम चार बजे आया। विधायक दीवान सिंह बिष्ट, डीएम विनोद कुमार सुमन, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, सीटीआर के निदेशक राहुल ने उनका स्वागत किया। इसके बाद डिग्री कॉलेज में ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

राज्यपाल ने मीडिया को बताया कि वह कुमाऊं के तीन दिनी दौरे पर हैं। सीटीआर में वह वन्यजीव प्रबंधन का जायजा लेंगी। वह देखेंगी कि वन्यजीव किस हालत में रह रहे हैं। उनकी सुरक्षा के लिए वन विभाग की ओर से क्या-क्या इंतजाम किए गए हैं। यदि कोई कमी दिखाई देगी तो वह अधिकारियों के साथ बैठक कर वन्यजीवों की सुरक्षा की कमियों को दूर करने को कहेंगी।  
विज्ञापन


बेटा और भांजा कार से आए
रामनगर। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के साथ हेलीकॉप्टर में उनके पति प्रदीप कुमार मौर्य, पुत्रवधू और पोता आए जबकि उनका बेटा अभिनव, भांजा धीरज देहरादून से कार से यहां पहुंचे थे। उनके साथ मेजर मुदित सूद भी कॉर्बेट पार्क गए हैं। उनके रात्रि विश्राम की सभी व्यवस्थाएं वन विभाग की ओर से की गईं हैं। सोमवार सुबह 11 बजे वह नैनीताल जाएंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें