फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: यूट्यूबर सौरभ जोशी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मांगी फिरौती, परिवार के एक सदस्य को मारने की दी धमकी

Mon, 18 Nov 2024 03:16 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी

सार

यूट्यूबर सौरभ जोशी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी मिली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से दो करोड़ की डिमांड की गई है। और ऐसा न करने पर सौरभ के परिवार के सदस्य को मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
सौरभ जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी यूट्यूबर सौरभ जोशी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पत्र भेजकर नकद दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। पांच दिन में पैसा देने के लिए कहा गया है। पैसा नहीं देने और पुलिस के पास जाने पर एक-एक कर घर के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई है। सौरभ जोशी जोशी की तहरीर पर पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


ओलिविया रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी यूट्यूब सौरभ जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसे एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है। इस पत्र में मेरे और मेरे परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई है। सौरभ ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह बहुत भयभीत है। उधर पुलिस ने सौरभ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पत्र में ये लिखा है - 
“नमस्ते  सौरव जोशी, मैं करन बिश्नोई ,लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हूं, यह पत्र आपको एक महत्वपूर्ण सूचना देने के लिए भेजा जा रहा है। हमारे बॉस लॉरेंस बिश्नोई ने आपको हमारी गैंग को दो करोड़ रुपये नकद देने का आदेश दिया है। यदि आप नकद राशि नहीं देते है तो आपको या आपके परिवार के किसी भी सदस्य को मारने का आदेश दिया गया है। 
विज्ञापन

पांच दिन में पैसे देने की धमकी
पत्र में लिखा है कि हम पांच दिन तक आपके जवाब का इंतजार करेगें। यदि आपने कोई भी जवाब नही दिया या फिर पुलिस में शिकायत करने की कोशिश की या इस बात को अपने परिवार के अलावा किसी अन्य व्यक्ति से सांझा किया तो आपके परिवार से एक सदस्य कम हो जाएगा।

ये भी पढ़ें...Kedarnath By-Election: आज बंद होगा चुनाव प्रचार, 20 को मतदान, भाजपा और कांग्रेस सहित मैदान में छह प्रत्याशी

हम आपके जवाब का इंतजार करेंगे। और दुआ करेंगे कि आप सही फैसला ले क्योंकि एक भी गलत कदम आपके परिवार की जान ले सकता है। यदि आपको हमसे बात करनी हो तो हम आपको हमारा इंस्टाग्राम आईडी दे रहे हैं। जिसे हमारी गैंग ऑपरेट करती है karanbishnoi5672, जय महाकाल"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें