फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में लॉंच हुई होंडा की ड्रीम नीओ

Fri, 26 Jul 2013 09:39 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए बृहस्पतिवार को दून में होंडा की ड्रीम सीरीज की नई बाइक ड्रीम नीओ की लॉंचिंग की गई। इस अवसर पर अपनी फिल्म के सुपरस्टार नाम से ड्रीम नीओ पर बनी विज्ञापन फिल्म का प्रोमो भी दिखाया गया।
विज्ञापन


110 सीसी की ड्रीम नीओ
सुभाष रोड स्थित एक होटल में बृहस्पतिवार को बाइक की लॉचिंग समारोह का आयोजन किया गया। होंडा मोटर साइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डिविजनल हैड मध्य क्षेत्र पी राजागोपी और डिप्टी डायरेक्टर तकेशी सिंडा ने ड्रीम नीओ को लॉंच किया। पी राजागोपी ने बताया कि ड्रीम नीओ 110 सीसी की है। जिसमें होंडा ईको टेक् नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो स्टाइल के साथ ही 74 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज भी देती है।

उन्होंने बताया कि यह बाइक ब्लैक एंड रेड स्ट्राइप, ब्लैक विद वायलेट स्ट्राइप, फोर्स सिल्वर मटैलिक, मानसून ग्रे मटैलिक, मिडनाइट ब्ल्यू मटैलिक, एल्फा रेड मटैलिक 6 रंगों  में बाजार में उतारी गई बाइक के तीन मॉडल हैं। जिसमें किक स्टार्ट से लेकर सेल्फ स्टार्ट की भी सुविधा है। इसके टायर ट्यूबलेस हैं और बड़े एलॉय व्हील इसे खास बनाते हैं।
विज्ञापन


आम बाइक से अलग
तकेशी सिंडा ने कहा कि यह बाइक आम बाइक से अलग है। जो बाइक सवार अपनी पहचान भीड़ से अलग रखना चाहते हैं, यह उनके लिए परफेक्ट है। उन्होंने बताया कि बाजार में इसकी बेस मॉडल की कीमत 43,829 रखी गई है। बाइक की लॉचिंग के दौरान तानी गुची, एलएल होंडा के डायरेक्टर नरेंद्र बालरा, रवि बालरा, विभूति डिमरी, नम्रता पंत, अभिनव राज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें