समाज कल्याण विभाग के पेंशन धारकों के लिए आधार कार्ड बनवाने का अंतिम मौका है। विभाग की ओर से इसका रोस्टर तैयार कर लिया गया है। जिले में सौ जगहों पर अलग-अलग दिन यह कैंप लगाया जाएगा।
जिन विभागों की योजनाओं में आधार कार्ड की आवश्यकता है, वह सभी विभाग इस कैंप में शामिल रहेंगे। समाज कल्याण विभाग की ओर से पेंशन लेने वाले जिन लाभार्थियों के आधार कार्ड नहीं बने हैं।
उनके आधार कार्ड बनाने के लिए टीम गठित कर दी गई है। जिले में पंचायत स्तर पर सौ जगहों पर एक से 26 जून तक कैंप लगाए जाने का रोस्टर तैयार कर लिया गया है।
इन कैंपों में आधार कार्ड पंजीकरण, संशोधन, प्रिंटिंग का कार्य पूर्ण किया जाएगा। इसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला परियोजना एवं बाल विकास अधिकारी अपने स्तर से रोस्टर के अनुसार छूटे हुए लाभार्थियों का पंजीकरण कराएंगे।
यहां से होगी शुरुआत
संबंधित तहसीलदार एवं विकास खंड के अधिकारी, प्रभारी बाल विकास परियोजना अभियान की सफलता के लिए काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
डोईवाला से होगी शुरुआत
एक जून को डोईवाला से कैंप की शुरुआत होगी। जो कि रायपुर, सहसपुर, विकासनगर, कालसी, चकराता, ऋषिकेश, डोईवाला, नगर निगम देहरादून, मसूरी आदि जगहों पर अलग-अलग दिन लगेगा। कैंप का समापन 28 जून को कालसी में होगा।
आधार कार्ड बनवाने पहुंचने वाले लोग पूर्ण और सही दस्तावेज लाएं। दस्तावेजों का गहनता से परीक्षण किया जाएगा। अनुपयुक्त पाए जाने वाले नागरिकों के आधार कार्ड का पंजीयन नहीं किया जाएगा। यदि कोई आधार कार्ड बनाने वाली फर्म मौके पर नहीं पहुंचती है तो उनका लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
-वंशीधर तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी